8 March Women Day
8 मार्च 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम
8 मार्च 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमरिज द्वारा ‘नारी समाज की आधारशिला’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमेन बहन मालती भारती ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुवात में बी. के. प्रशांत भाई ने सभी को संस्था का परिचय दिया। बी. के. स्वर्णा बहन ने बताया- महिला समाज की आधारशिला है जैसे मकान की नींव मजबूत होना जरुरी है। ऐसे ही समाज की आधारशिला महिला का सशक्त होना जरुरी है। सशक्तिकरण का अर्थ है- परमात्मा शक्ति से भरपूर, दैवी गुणों से भरपूर होना क्योकि जो भरपूर होगा वो ही दूसरो को दे सकेगा। नारी माँ भी है जो अपने बच्चो में संस्कार भरती है और आज का बच्चा देश का नागरिक है तो वो नारी ही है जो समाज के उत्थान में सहयोग देती है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बहन मालती भारती ने अपने उदगार में कहा- नारी को नारी का अधिकार मिलना चाहिए इसलिए इस दिन की शुरुवात हुई थी। नारी अपने व्यवहार से खुशहाल समाज का निर्माण कर सकती है। सेवा केंद्र प्रभारी बी. के. ज्योति बहन ने अपने आशीर्वचन देते हुए यह कहा नारी को शक्ति भी कहते है और ये शक्ति परमात्मा शक्ति के साथ जुड़ जाये तो शिव शक्ति कहलाती है कार्यक्रम के अंत में परमात्मा का परिचय देकर सभी को मैडिटेशन कराया गया।
-
News7 years agoHapur Service News
-
Other Activity7 years agoRaj Yoga Meditation Shivir
-
Poem6 years agoMamma Day~ Poem on Murli
-
News6 years agoShiv Jyanti
-
Poem6 years agoमुरली
-
Poem6 years agoदिलाराम के सच्ची दिलवाले बच्चों
-
Poem6 years agoसर्वशक्तिमान बाप
-
18 January7 years ago18 January 2020 Programme



